बलौदा बाजार

सागौन लकड़ी चोरी करते 4 गिरफ्तार
03-Aug-2021 6:21 PM
सागौन लकड़ी चोरी करते 4 गिरफ्तार

एक अन्य मामले में 3 पकड़ाए 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 3 अगस्त।
बलौदाबाजार वनमण्डल के उप वन मण्डल कसडोल के वन परिक्षेत्र अर्जुनी के जंगल में ईमारती लकड़ी सागौन की चोरी करते वन विभाग की टीम नें 4 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वही एक अन्य मामलों में अवैध लकड़ी चोरी में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

अर्जुनी वनपरिक्षेत्र के महराजी पारिवृत्त अंतर्गत गिरौद परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 392 से सागौन लडक़ी चोरी की आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वन विभाग गस्ती दल ने जंगल से सागौन लडक़ी चोरी करने वाले चार लोगों गिरफ्तार किया। सागौन चोर ग्राम पंचायत मानाकोनी का हैं। वन परिक्षेत्र अर्जुनी की जंगल से इमारती लकड़ी सागौन चोरी कर नदी आये बाढ़ का फायदा उठाते हुए जोक नदी में बहा दिया था। परन्तु रेंजर संतोष चौहान की नजरों से बचने में सफल नहीं हुए, गस्ती दलों हत्थे चढ़ गए।

यह करवाई वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार बलौदाबाजार के. आर बड़ाई के आदेशानुसार एवं उप वनमंडलाधिकारी कसडोल विनोद ठाकुर के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी संतोष चौहान के निर्देशन में गिरौदपूरी परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 392 में जोंक नदी किनारे चार व्यक्ति को लकड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

जलसिंग पटेल, सुदर्शन पटेल, मुन्न सिंह गोंड, दिनेश कुमार पटेल—से 13 नग सागौन बल्ली -0.217 घन मीटर एवं जलाऊ लकड़ी के मामले तीन और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसमें जगमोहन पटेल, दिलराम केंवट, बलवंत पैकरा इन आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927की धारा 26के अनुसार कार्यवाही कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15587 / 03 1 अगस्त कायम किया गया कर प्रकरण तैयार कर विवेचना किया जा रहा हैं।

उक्त कार्यवाही में बसंत खाण्डेकर वनपाल स.प.अ. महराजी ,वनरक्षक चन्द्रभुवन मनहरे, राजेश्वर वर्मा, तृप्ती जायसवाल, रविन्द्र पाण्डे, नरोत्तम पैकरा, सुनिता पैकरा एवं सुरक्षा श्रमिकों सहयोग रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news