कांकेर

खाद की किल्लत, सरकार को जगाने भाजपाईयों ने बजाया नगाड़ा
03-Aug-2021 8:31 PM
खाद की किल्लत, सरकार को जगाने भाजपाईयों ने बजाया नगाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 3 अगस्त। खाद की किल्लत को लेकर भाजपाईयों ने नगाड़ा बजाकर सरकार जागो के नारे लगाए। सोमवार को सहकारी समिति कार्यालय नरहरपुर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजा-बजाकर सरकार को कोसते रहे।

भाजपा द्वारा आयोजित भूपेश सरकार जागो कार्यक्रम में पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश भर के किसान रासायनिक खाद की कमी से जूझ रहे हैं । एक और केंद्र सरकार राज्य सरकार के मांग के अनुरूप खाद की पूर्ति कर चुकी है । वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार किसानों की मांग अनुरूप रासायनिक खाद समितियों तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती 2 रु. में गोबर बेचकर 10 रु. किलो में गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता से भी किसानों को काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा है।  इसके विरोध  में प्रदेश किसान मोर्चा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  सतीश लाठिया,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  विजय मंडावी, भाजपा मंडल नरहरपुर  मंडल अध्यक्ष दिनेश नागदौने की उपस्थिति में सहकारी समिति के सामने नगाड़ा बजाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

 कार्यक्रम में  भाजपा जिला  उपाध्यक्ष  तारा ठाकुर , किसान मोर्चा जिला महामंत्री  चंद्र प्रकाश ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शर्मा , जिला महामंत्री महिला मोर्चा मीरा सलाम,  एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक कमलेश भदोरिया,  मंडल प्रभारी  रमसीला साहू,  महिला मोर्चा  मंडल अध्यक्ष आसा रावटे, ईश्वर ध्रुव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,  महामंत्री उषा सिन्हा, सुशीला सिन्हा, चंद्रिका निषाद, मनोरमा साहू, अनीता कोराम,  मंडल महामंत्री धनेश कौशिक, भोपेश नेताम, प्रेमा नागवंशी जनपद सदस्य नरहरपुर,  जय राम मरकाम,सुभाष गजेंद्र,  लक्ष्मी कांत साहू , तौफीक खान, सरोजनी दादरा ,कचरा बाईं सोनबंशी , रमेश साहू , महेश पोटाई पार्षद, युवराज साहू , भूपेंद्र कौशिक, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राधे कौशिक,  एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news