कांकेर

कांकेर लोकसभा में 16.50 लाख मतदाता आज करेंगे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
25-Apr-2024 9:21 PM
कांकेर लोकसभा में 16.50 लाख मतदाता आज करेंगे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कांकेर, 25 अप्रैल। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 16.50 लाख मतदाता शुक्रवार को नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित हैं । जिनमें बालोद जिले के संजारी बालोद और गुण्डरदेही सामान्य सीट है। बाकी डौण्डीलोहारा, धमतरी जिले के सिहावा, कांकेर जिले के अंतागढ़ , भानुप्रतापपुर , कांकेर तथा कोण्डागांव जिले के केशकाल से सभी अजजा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 16 लाख 50 हजार 692 मतदाता आज मतदान करेंगे। इनमें 8 लाख 7 हजार 549 पुरूष मतदाता और 8 लाख 43 हजार 124 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर के 19 मतदाता भी सम्मिलित हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 3 हजार 249 मतदाता और 18 से 19 आयु वर्ग वाले 54 हजार 372 मतदाता हैं, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 16 हजार 696 है।

कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 727 मतदान केन्द्र स्थित हैं तथा 5 लाख 61 हजार 460 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 74 हजार 463 पुरूष मतदाता और 2 लाख 86 हजार 987 महिला मतदाता हैं।  जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 10 है। जिले के मतदाताओं का लिंगानुपात 1046 है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र, 05 युवा प्रबंधित तथा 01 दिव्यांग प्रबंधित पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। 

  जिले के कुल 727 मतदान केन्द्रों में से 15 वल्नरेबल और 39 क्रिटिकल बूथ हैं। इनमें से 364 मतदान केन्द्रों में वेबकॉस्टिंग की सुविधा की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news