कांकेर

भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति विजय संकल्प रैली निकाली
24-Apr-2024 10:35 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति विजय संकल्प रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 24 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के पहले नगर में नारी संकल्प रैली निकाली। रैली में नगर की 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।

सुबह भाजपा महिला मोर्चा चारामा मंडल के द्वारा चारामा में नारी शक्ति विजय संकल्प रैली निकाली गई। इस संकल्प रैली की शुरुवात सुबह 10 बजे अटल समरस्ता भवन से हुई।

इस बार चार सौ पार के नारों के साथ रैली का आरंभ हुआ। रैली अटल समरसता भवन से प्रारंभ होकर चारामा नगर के वार्डों से गुजर कर अटल समरसता भवन में आ कर समाप्त हुई।

जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा देवी शर्मा ने संकल्प रैली में आई महिलाओं को सभा के माध्यम से संबोधित किया।

नारी संकल्प रैली के माध्यम से महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नगर के सभी वार्डों में जाकर कांकेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में वोट डालने की अपील की गई और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन को बताया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news