कांकेर

भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी
29-Mar-2024 10:17 PM
भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

केशकाल, 29 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा मुख्यालय केशकाल में बनाए गए कार्यालय में शुक्रवार को केशकाल मण्डल, शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक आहुत की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक प्रवीर सिंह बदेशा, सन्तोष कटारिया, राजेंद्र नेताम, तरुण साना, धनराज मालू एवं रामेश्वर उसेंडी सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रवीर सिंह बदेशा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किए गए 14 बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक परिपालन करते हुए हमें केशकाल विधानसभा के प्रत्येक मतदान केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक बढ़ाना है। इसके साथ ही भाजपा के दृष्टिकोण से कमजोर बूथों पर अधिक मेहनत करने के लिए संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस दौरान विधानसभा संयोजक बदेशा ने लाभार्थी संपर्क अभियान को तीव्रता से जारी रखने, दीवार लेखन करने, गांव-गांव में भाजपा का झंडा लगाए जाने समेत अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा किया गया।

 इस दौरान केशकाल मंडल के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news