कांकेर

ईनामी सहित 3 नक्सलियों का समर्पण
10-Apr-2024 9:30 PM
ईनामी सहित 3 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर,10 अप्रैल। आज उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन के ईनामी सहित तीन नक्सली ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आत्म समर्पण किया।

बुधवार को शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों की खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन के काकनार एलओएस सदस्य धन्नु पद्दा, हिदुर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रैसुराम नुरूटी उर्फ जोयो, हिदुर जनताना सरकार सदस्य टुब्बा कोरेटी ने आई. कल्याण एलिसेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आत्मसमर्पण किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार दी जाएगी।

 इस अवसर पर मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) कांकेर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आत्मसमर्पित नक्सली में काकनार एलओएस सदस्य धन्नु पद्दा (22) मुरसुलनापा थाना/जिला नारायणपुर, नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से सक्रिय था। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।

हिदुर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रैसुराम नुरूटी उर्फ जोयो (42) ब्रेहबेड़ा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2002 से सक्रिय था।

हिदुर जनताना सरकार सदस्य टुब्बा कोरेटी (30) जुरहानमेहरा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2009 से सक्रिय था।

आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा का संक्षिप्त विवरण-वर्ष 2019 परतापुर एरिया कमेटी कमांडर दर्शन पद्दा द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया। वर्ष 2020 से मेढक़ी एलओएस में सीएनएम सदस्य के रुप में काम किया। वर्ष 2023 से काकनार एलओएस सदस्य के रुप में कार्यरत रहा।

घटित घटना- वर्ष 2023 में ग्राम कलपर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।वर्ष 2023 में ग्राम बिनागुण्डा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी का संक्षिप्त विवरण-वर्ष 2002 में नक्सली कमांडर गैंदसिंह द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया। वर्ष 2005 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वर्ष 2008 में जेल से वापस आने के बाद घर में रहकर नक्सल संगठन के लिये कार्य करता रहा। वर्ष 2022-23 में हिदूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष बनाया गया।

घटित घटना-वर्ष 2023 में मेहरा व भुरका के मध्य सडक़ काटने की घटना में शामिल था। वर्ष 2023 में ग्राम भुरका के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2023 में पीवी 94 के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा।

आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी का संक्षिप्त विवरण- वर्ष 2009 में नक्सल संगठन में भर्ती किया गया। वर्ष 2009 से हिदुर जनताना सरकार सदस्य के रुप में कार्य कर रहा है।

घटित घटना-वर्ष 2009 में भुरभुसी जंगल मुठभेड़ में शामिल रहा। वर्ष 2018 में बेचाघाट आई.ई.डी. ब्लास्ट की घटना में शामिल रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news