कांकेर

छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा- मटियारा
13-Apr-2024 9:41 PM
छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा- मटियारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 13 अप्रैल।
लोकसभा क्षेत्र के पूरे आठों विधानसभा क्षेत्र में हम लीड लेंगे और 1लाख से अधिक वोटों के अंतर से भाजपा का प्रत्याशी जीतेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक भरत मटियारा ने ‘छत्तीसगढ़’ से उक्त बातें कही।  उन्होंने कहा कि टिकट वितरण होने के बाद भाजपा का प्रत्याशी लगातार दौरा कर रहा है।  साथ ही मैं भी लगातार प्रवास कर रहा हूं। सभी मंडल और बूथों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मन लगाकर काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस में आपस में गुटबाजी है।

पूरे लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों में पांच में कांग्रेस के विधायक जीत कर आए हैं इस दृष्टि से तो कांग्रेस आगे हैं, इसके जवाब में श्री मटियारा ने कहा कि पिछले चुनाव में तो पूरे आठ विधायक कांग्रेस के रहे हैं, तब भी भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

भाजपा सरकार के महतारी वंदन योजना के एक हजार रूपए महीना देने के जवाब में कांग्रेस सत्ता में आने के बाद महिलाओं को 1 लाख रूपए सालाना देने के वादे पर अभी से उन्हें फार्म भी भरवा रही है। इस पर भाजपा क्या करने वाली है? श्री मटियारा ने कहा कि  कांग्रेस यह बताए कि वे छत्तीसगढ़ में सरकार मे आने के पहले वे किसानों ,कर्मचारियों , युवाओं और महिलाओं और कई वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पांच सौ रूपए महीना देने का भी वादा उन्होंने किया था। उनकी सरकार भी रही है तब वे कितने लोगों को दिए थे। 

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह गारंटी के साथ कर के भी दिखाती है। सरकार आते ही महतारी वंदन योजना तुरंत लागू कर दिया गया दूसरी किस्त महिलाओं के खाते मेंआने भी लग गई है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news