कांकेर

पीएससी घोटाला की सीबीआई जांच कराई जाएगी, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता होगी - साव
12-Apr-2024 10:43 PM
पीएससी घोटाला की सीबीआई जांच कराई जाएगी, सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता होगी - साव

कहा- भाजपा मिशन इलेवन पर काम कर रही है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 12 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि पीएससी घोटाला की सीबीआई जांच कराई जाएगी। सरकारी पदों की भर्ती में निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने ठोस कदम उठाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी मिशन इलेवन पर काम कर रही है। प्रदेश की पूरी 11 सीटों पर जीतने पार्टी के नेता व सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

श्री साव ने कांकेर प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता में आगे कहा कि जनता में कांग्रेस अपनी  विश्वसनीयता खो चुकी है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तानी और खालिस्तान की बातें करते हैं तो कोई लाठी से सिर फोडऩे  की बात करते हैं, तो कोई मारने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि  देश और प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। कांकेर लोक सभा क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी  मजबूती से चुनाव के अभियान से जुटी हुई है और हम कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भारी बहुमत से जीतेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि दस साल में नरेंद्र मोदी जी का कार्य और 100 दिन के विष्णुदेव साय जी के सरकार के काम से हमारे पक्ष में सकारात्मक वातावरण है। कांग्रेस मुद्दा विहीन है। इसलिए लाठी से मारने और मरने की बात करते हैं।  पिछले पांच साल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश की दुर्दशा कर रखी थी। बिजली की भी दुर्दशा की थी। इसके प्रति हमारी सरकार गंभीर है। ंलोगों को 24 घंटे बिजली मिले  इस पर हमारी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। हम पूरी तरह से प्रयास कर रहे हैं कि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े हैं। सरकार आम जनता के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है। रिक्त पदों पर भर्ती हो, जवानों को रोजगार मिले, इस पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।

कांग्रेस की सरकार पीएससी घोटाला कर युवाओं के साथ जो धोखा व अन्याय की है, इसकी सीबाीआई जांच करवाई जाएगी। सरकारी नौकरियों में निष्पक्ष भर्ती हो, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी हो, इसके लिए ठोस कदम उठाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी मिशन इलेवन पर पूरे 11 सीटे जीतने पर काम कर रही है। पार्टी के सभी नेता प्रकोष्ठ मोर्चा के कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यों में जुटे हुए हैं। हमारे राष्ट्रीय नेताओं का भी लगातार आना हो रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news