कांकेर
बहू से विवाद, ससुर ने की खुदकुशी
09-Aug-2021 8:49 PM
कांकेर, 9 अगस्त। ग्राम बेवरती निवासी 60 वर्ष ग्रामीण ने शुक्रवार को कीटनाशक दवाई पी ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रोहिदास साहू विगत 5-6 वर्ष से अस्थमा का मरीज था। जिसका इलाज चल रहा था।घटना के दिन वह खांसी आने के कारण थूक रहा था, छोटी बहू ने थूकने से मना किया। जिससे ससूर व बहू के बीच वाद विवाद हुआ। इस बात को लेकर राहिदास दुखी था, इसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका और कीटनाशक दवाई को पी लिया। उसे आनन फानन में कोमल देव जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कांकेर पुलिस ने मर्ग कायम किया। पुलिस ने विवेचना व पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार करने परिजनों को सौंप दिया है।