कांकेर
वृद्धा ने लगाई फांसी
09-Aug-2021 8:50 PM
कांकेर, 9 अगस्त। दशपुर की 65 वर्षीय महिला ने खेत के समीप पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका दुजबाई यादव के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुजबाई गुरूवार को शाम 5 बजे तक घर पर ही थी। उसके बाद बिना बताये कहीं चली गई, रात में घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं भी पता नहीं लगा। सुबह पता चला कि महानदी जाने के मार्ग पर पेड़ पर उसकी फांसी पर लाश लटकी थी। टी.आई. कांकेर को मृतका के पति दुवारू राम यादव ने बताया कि दुजबाई शराब पीने की आदी थी। वह कल शाम को भी शराब पी थी।