गरियाबंद

नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल, कांग्रेस ने लगाया अल्पमत का आरोप
28-Aug-2021 7:02 PM
नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल,  कांग्रेस ने लगाया अल्पमत का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 अगस्त। 
नगर पंचायत राजिम की अध्यक्ष रेखा सोनकर ने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सामने भाजपा में प्रवेश किया। उनके भाजपा प्रवेश से कांग्रेसियों ने अल्प मत का आरोप लगाया है। 

कांग्रेसियों ने कहा कि रेखा सोनकर पहले भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष थीं, लेकिन 2019 के चुनाव में भाजपा से टिकिट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडक़र चुनाव जीता था। चुनाव जीतने के बाद पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण कांग्रेस में शामिल हो गईं थी। नगर पंचायत में कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से निर्दलीय पार्षद रेखा जितेंद्र सोनकर एक मत से विजयी होकर अध्यक्ष बनीं। उस समय कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को स्वीकर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल के प्रति आस्था प्रगट करते हुए कांग्रेस प्रवेश होकर अध्यक्ष निर्वाचित हुई।

जनहित मुद्दे को नजर अंदाज कर व्यक्तिगत विकास में ज्यादा ध्यान दी - कांग्रेस
नगर पंचायत उपाध्यक्ष रेखा कुलेश्वर सोनकर, पार्षद अरविंद यदु, राजकुमारी मांडरे, मोती सोनकर, विनोद सोनकर, एल्डरमेन तारांचद मेघवानी, गिरीश राजानी, रामानंद साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि राजिम शहर में तेजी से विकास के लिए रेखा सोनकर को अध्यक्ष बनाया गया था। परंतु अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर विकास एवं जनहित मुद्दे को नजर अंदाज करते हुए अपने व्यक्तिगत विकास में ज्यादा ध्यान दी है और अब भाजपा में चली गई। वह भूल गई है कि उन्हें अध्यक्ष, कांग्रेसी पार्षदों के सहयोग समर्थन में बनी है तथा कांग्रेसी पार्षदों ने नगर विकास के लिए सहयोग कर उन्हें अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेसियों ने कहा कि रेखा सोनकर के पति जितेंद्र सोनकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष है। जिसके परिणाम स्वरूप रेखा सोनकर ने भाजपा में घर वापसी कर प्रवेश लिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news