बलौदा बाजार

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन
27-Sep-2021 5:28 PM
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर  विभिन्न खेलों का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार,27 सितंबर।
राज्य शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पूर्व वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में किया गया।  
इस अवसर पर महिला एवं पुरूष वर्गो में 500 मीटर सामान्य चाल, 50 मीटर दौड़,मटका फोड़, कुर्सी दौड़ जैसे विभिन्न मजेदार खेल आयोजित की गयी। इस दौरान शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 

खेल प्रतियोगिता में विजयी हुए खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत भी किया गया। महिला वर्ग में 500 मीटर सामान्य चाल एवं 50 मीटर दौड़ में प्रथम श्रीमती लगनी पारधी,द्वितीय जानकी साहू हुए एवं कुर्सी दौड़ में जानकी साहू प्रथम एवं लगनी पारधी को द्वितीय स्थान मिला। इसी तरह पुरूष वर्ग में मटका फोड़ में इंदु पंजवानी,500 मीटर सामान्य चाल में पहला वेदराम, दूसरा छग्गर राम साहू एवं तीसरा नारायण चंद्राकर को स्थान मिला इसी तरह 50 मीटर दौड़ में प्रथम नारायण चंद्राकर,द्वितीय भूषण बंजारे तृतीय छग्गर राम साहू को स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में पुनीत राम वर्मा को पहला,भूषण बंजारे  दूसरा एवं छग्गर राम साहू को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला,जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर,टेसुलाल धुरंधर,सहित विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी गण,नगर के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news