कांकेर

लखीमपुर की घटना से भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब-सुभद्रा
05-Oct-2021 9:02 PM
लखीमपुर की घटना से भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब-सुभद्रा

कलेक्ट्रेट घेरा, योगी सरकार को बर्खास्त करने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 अक्टूबर।
छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष सुभद्रा सलाम के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध तथा उत्तरप्रदेश सरकार की कार्यवाही को अलोकतांत्रिक बताते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। झूूमाझटकी के बीच बेरिकेट तोडक़र कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को भंग करने तथा उत्तरप्रदेश पुलिस के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुए दुव्र्यवहार के विरोध में तख्ती  लगाए थे।  

तख्ती पर ‘‘मैं भी प्रियंका...मुझे भी गिरफ्तार करो’’ स्लोगन का उल्लेख था। कांग्रेसजनों ने अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर चंदन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को वाहन से रौंदकर किये गये निर्मम हत्या से उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। केन्द्र की मोदी सरकार जानबूझकर देश के किसानों पर तीन काले कानून थोपने पर उतारू है।

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर बस्तर कांकेर के द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों में  जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, दिलीप खटवानी, जनकनंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, सरोज ठाकुुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, नवली मीना मण्डावी आदि शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news