बलौदा बाजार

भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन
09-Oct-2021 5:47 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन

केन्द्र की गरीब कल्याण योजना चावल में घोटाले का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 9 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी कसडोल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल कसडोल लवन दक्षिण पलारी एवं पलारी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय कसडोल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में भाजपाईयों ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अंतर्गत देश में प्रदेश के किसानों को कोरोना काल के समय से जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल निशुल्क प्रदान किया जा रहा है, किंतु प्रदेश के कांग्रेसी सरकार द्वारा इस प्रदेश की आम जनता के साथ धोखाधड़ी एवं गुमराह कर उनके चावल में कटौती किया जा रहा है, जो गरीबों के हित में कुठाराघात है। 

कार्यक्रम को भाजपा के कसडोल पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल के अलावा श्यामाबाई साहू, योगेश चंद्राकर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ.अजय राव जिला भाजपा के उपाध्यक्ष तेजाराम वर्मा महिला मोर्चा भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी लवनअध्यक्ष विजय यादव दक्षिण पलारी मंडल के मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा सहितअनेक नेताओं ने संबोधित किया। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए।

राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कसडोल पहुंचे सभी नेताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपे। 
इस धरना-प्रदर्शन में उक्त नेताओं के अलावा हेमंत साहू दुर्गा पटेल  राजकुमार जायसवाल दक्षिण पलारी मंडल के मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू भाजपा मंडल लवन के अध्यक्ष विजय यादव, जनपद पंचायत के अध्यक्ष गौरी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम गौस जिला महामंत्री सुदीप मानिकपुरी धीरज मिश्रा, रमेश घेवर, पदम लाल साहू  संतोष कश्यप  रामचंद्र धु्रव भीखम कैवर्त, देव सोनवानी चरण दास तेहरवंश  सहित भारी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news