बलौदा बाजार

कवर्धा घटना के विरोध में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन
11-Oct-2021 10:01 PM
कवर्धा घटना के विरोध में भाजपाईयों  ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 अक्टूबर। कवर्धा घटना पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर भाजपा जिला ने बलौदाबाजार स्थानीय गार्डन चौक में धरना-प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्य वक्ता भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कवर्धा जिले में  हिंसा फैलाने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की तथा कड़े शब्दों में मोहम्मद अकबर की आलोचना की।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को जिम्मेदारी से कार्य न करने देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। अनुचित आरोप लगाते हुए जेल में बंद लोगों को शीघ्र छोडऩे की मांग की अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

पूर्व विधायक बिलाईगढ़ व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में हो रहे दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति को बढ़ाते हुए स्वयं छत्तीसगढ़ में न रहते हुए उत्तर प्रदेश में जाकर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्य को न कर पाने की स्थिति में भाजपा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की।
 
धरना को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, नगर पालिका सभापति शहर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला पूर्व विधानसभा प्रत्याशी टेसूलाल धुरंधर, जिपं सदस्य अदिति बघमार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुनम मारकण्डेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्राकर, डॉ. कुशल वर्मा सभापति जिला पंचायत, आनंद यादव प्रदेश मंत्री पिव मोर्चा, मंडल अध्यक्ष कसडोल कृष्णा पटेल, जिला कार्यालय सह प्रभारी हेमंत टिकरिहा, जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा राजेश बारटे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्र का संचालन बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल महामंत्री पुरूषोत्तम साहू व आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष डोमन लाल वर्मा ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news