बलौदा बाजार

नगर विकास के लिए 3.26 करोड़ की मंजूरी
22-Nov-2021 4:54 PM
नगर विकास के लिए 3.26 करोड़ की मंजूरी

अध्यक्ष सहित पार्षदों ने जताया डहरिया का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 22 नवंबर
। विधानसभा क्षेत्र कसडोल के विकास खण्ड मुख्यालय पलारी के नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया ने पलारी नगर के विकास के लिए तीन करोड़ 26 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया  है। जिससे नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य होंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा ने मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए मंत्री ने जब भी मांग की गई, उसे पूरा किया है और हमें आगे भी उम्मीद है कि नगर के विकास के लिए जो भी मांग किया जाएगा, उसे वह पूरा करेंगे।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं, जिससे पलारी नगर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। नगर में बालसमुंद गार्डन, स्ट्रीट लाइट, गौरव पथ, विभिन्न सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण जो पहले से निर्माण होते आ रहा है, जो नगर शोभा बढ़ा रहे हंै।

श्री वर्मा ने कहा जब वह नगर पंचायत में सभापति थे, तब भी नगर के विकास के लिए लगातार काम किए और बहुत सारे काम वे पहले भी कर चुके हैं। अब नगर अध्यक्ष होने के नाते जिम्मेदारी भी ज्यादा बड़ी हो गई है और उसके लिए मंत्री भी लगातार नगर विकास के लिए राशि स्वीकृत कर रहे हैं। नगर पंचायत के लिए तीन करोड़ 26 लाज निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई, जिसमें वार्ड नंबर 12 में सतनाम भवन के पास 15 लाख का शौचालय निर्माण, वार्ड नंबर 14 अंबेडकर प्रतिमा के साथ सुंदरीकरण 15 लाख, 42 लाख मंत्री के विभिन्न घोषणा, 2 करोड़ 29 लाख नगर अध्यक्ष के विशेष मांग पर स्वीकृत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news