बलौदा बाजार

महिला स्व सहायता समूह को चेक के माध्यम से राशि का वितरण
05-Dec-2021 6:03 PM
महिला स्व सहायता समूह को चेक के माध्यम से राशि का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 दिसंबर।
नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत शासन के महत्वपूर्ण योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना में महिला स्व सहायता समूह को चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया।

योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला समूह द्वारा आपसी लेन-देन व आय-व्यय का स्पष्ट लेखा संधारित कर शासन निर्देशानुसार नियमों का पालन करने पर दो महिला स्व सहायता समूह का चयन कर चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया। जलधरा महिला स्व सहायता समूह को एक लाख व गुरु घासीदास महिला स्व सहायता समूह को 2.40 लाख रुपये का वितरण किया गया।  नगर पालिका सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी व योजना की परियोजना अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने चेक जलधरा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ईश्वरी पैकरा व सचिव समुंद बाई तथा गुरु घासीदास महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू मनहरे व सचिव सपना साय सहित महिला समूह की सदस्यों की उपस्थिति में चेक प्रदाय किया गया। एचडीएफसी बैंक के मैनेजर श्रीराम सोनी व फिल्ड आफिसर योगेश वर्मा द्वारा उक्त समूह के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया था, जिसमें दो महिला स्व सहायता समूह का चयन किया गया।  उक्त समूह की बैठक व कार्यों का संचालन व राशि प्रदाय में योजना की सीओ प्रीति ठाकुर द्वारा महिला समूह को लोन दिलाने में प्रयास किया गया था। इस अवसर पर समूह को अन्य उपयोगी सामग्री बनाए जाने प्रेरित किया गया। चेक वितरण के दौरान पार्शद पंकज मरईया (गोल्डी), कृष्णकांत कुर्रे, सीओ दीपिका बंजारे, रजनीश मिश्रा, संजय कुमार साहू, गुरुदत्त तिवारी सहित महिला समूह की पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news