बस्तर

5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण
10-Dec-2021 4:59 PM
5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 10 दिसंबर।
उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल रेंज बस्तर टी. एक्का द्वारा कंगोली जगदलपुर स्थित, 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का वार्षिक निरीक्षण 9 दिसंबर को किया गया।

सेनानी शशिमोहन सिंह द्वारा तैयार बल के द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक के कैम्प में पहुँचने पर शानदार स्वागत करते हुए वेशभूषा में सुसज्जित जवानों द्वारा रायल इनफिल्ड बुलैट से पायलेटिंग करते हुए मुख्य अतिथि को परेड ग्राउंड तक लाया गया। आधुनिक हथियारों से लैस तथा परेड ग्राउंड पर उपस्थित जवानों के द्वारा शानदार सलामी का प्रदर्शन करते हुए, परेड का निरीक्षण करवाया गया।

निरीक्षण के दौरान टी. एक्का द्वारा उत्तम वेशभूषा धारण करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद ईनाम तथा प्रशंसा प्रदान किया गया, परेड निरीक्षण उपरांत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्रदाय किये गये वाहनों का भी निरीक्षण किया गया तथा अच्छी मेन्टेनेन्स गाडिय़ों के चालकों को पुरस्कृत किया गया।

परेड निरीक्षण उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल रेंज बस्तर टी. एक्का द्वारा वाहिनी का भ्रमण करते हुए सैनिक सम्मेलन लिया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सेनानी शशिमोहन सिंह द्वारा किया जा रहा था। पुलिस परिवार तथा जवानों के द्वारा अपनी अपनी व्यक्तिगत् तथा सामूहिक समस्या एवं गुजारिशों से अवगत कराया गया। जिसका निराकरण टी. एक्का के द्वारा वाहिनी एंव मुख्यालय स्तर पर किया गया।

श्री एक्का द्वारा संबोधित करते हुए जवानों को बेहतर स्वास्थ्य तथा बच्चों के कैरियर के प्रति सजग होने तथा समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदाय करने हेतु सदा उपस्थित रहने का भरोसा दिया।

सैनिक सम्मेलन के दौरान सेनानी शशिमोहन सिंह द्वारा जवानों की व्यवसायिक दक्षता तथा स्किल डेवलपमेंट के प्रति सजग रहने तथा वाहिनी परिवार के बच्चों के लिये ओपन जीम तथा खेल के मैदान का निमार्ण प्रक्रियाधीन रहने तथा भविष्य में इस दिशा में बेहतर प्रयास किये जाने की प्राथमिकता के प्रति संकल्पित होना बताया गया।

सैनिक सम्मेलन की समाप्ति टी. एक्का उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल रेंज बस्तर द्वारा सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं करोना काल के दौरान जवानों के द्वारा स्थानीय स्तर पर किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए किया गया तथा भविष्य में अपना सहयोग इकाई के बेहतर क्रिया कलाप हेतु हमेशा रहना बताया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news