कांकेर

नरहरपुर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा
01-Jan-2022 8:57 PM
नरहरपुर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 1 जनवरी।
नगर पंचायत नरहरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए। कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी प्यारी सलाम और उपाध्यक्ष दिनेश पटेल दोनों को 11 पार्षदों का मत मिला, वहीं भाजपा प्रत्याशियों को केवल चार-चार ही मत प्राप्त हुए।

परिणाम की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर संसदीय सचिव व कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, केशकाल विधायक संतराम नेताम, कांकेर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  नगरपंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news