बीजापुर

जूम एप से हुई युकां सदस्यता अभियान की समीक्षा
10-Jan-2022 10:17 PM
जूम एप से हुई युकां सदस्यता अभियान की समीक्षा

बीजापुर, 10 जनवरी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश में सदस्यता अभियान की समीक्षा जूम एप से की। साथ ही अभियान में गति लाने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।

प्रदेश कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के मार्गदर्शन में प्रदेश व जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक जूम एप के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में बीजापुर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एजाज सिद्दीकी भी शामिल हुए।  युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष एजाज सिद्दीकी ने बताया कि बैठक में कई अहम बिंदुओं पर मंथन किया गया। सदस्यता अभियान को लेकर युवा कांग्रेस को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान पर ज्यादा फोकस करते हुए ऑनलाइन व ऑफलाइन के जरिये सदस्यता अभियान में गति लाने निर्देश दिया गया हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news