गरियाबंद

अर्जुन हिरवानी को दी श्रद्धांजलि
30-Jan-2022 5:03 PM
अर्जुन हिरवानी को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम,30 जनवरी।
तहसील साहू संघ राजिम के द्वारा बैठक साहू छात्रावास राजिम में आयोजित किया गया।
बैठक में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर श्रद्धांजलि शोक सभा आयोजित किया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हिरवानी जी का यूं ही हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके इस आकास्मिक निधन पर सामाजिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ के अध्यक्ष नारायण साहू, संरक्षक श्याम सुंदर साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती उमादेवी साहू, हेमंत साहू, सचिव हेमराज साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, सहसचिव हुमन साहू, कार्यलय प्रभारी अंजोर साहू, बसेरा परिक्षेत्र अध्यक्ष नारायण साहू, सचिव रमेश साहू, राजिम परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश साहू, सचिव किशोर साहू, संरक्षक नन्दूराम साहू, हुलस साहू, बोरसी परिक्षेत्र अध्यक्ष कमलेश साहू, उपाध्यक्ष चमन साहू, कोपरा परिक्षेत्र अध्यक्ष कमलेश साहू, सचिव डॉ.टोमन साहू, नगर साहू संघ राजिम उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, नारायण साहू, बलराम साहू, द्वारिका साहू, गणेश साहू, रैय्या साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news