गरियाबंद

5 सूत्रीय मांगों को ले भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन
01-Feb-2022 6:02 PM
5 सूत्रीय मांगों को ले भाजपा किसान मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 फरवरी। नवापारा भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर के नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय में वृद्धि एवं असमय बारिश से फसल को नुकसान का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम नवापारा वृहताकर सहकारी संस्था के प्रबंधक नूतन साहू को ज्ञापन सौंपा।

मांग पत्र में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा धान खरीदी को 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांग, रबी फसल हेतु खाद सुनिश्चितता, असमय बारिश एवं ओला वृष्टि हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाये, पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं दो वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करने की मांगे शामिल हंै। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा इन सभी मांगों को तीन दिवस के भीतर पूर्ण करने की मांग की है, अन्यथा पूरे प्रदेश के भीतर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन सौंपने वालो में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री किसान मोर्चा मनीष देवांगन, तन्नू मिश्रा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चेतन साहू, महामंत्री कैलाश तिवारी, महामंत्री किसान मोर्चा टिकेंद्र साहू, कार्य समिति गुहाराम साहू, भाजयुमो नेता किशोर देवांगन, रेशम हुंदल, पंकज देवांगन, वीरेंद्र साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, पार्षद मयाराम साहू, गोकुल यादव, हेमिन साहू आदि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news