बालोद

कांग्रेसी करते हैं झूठे वादे- शीतल
03-Feb-2022 4:29 PM
कांग्रेसी करते हैं झूठे वादे- शीतल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 3 फरवरी।
उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां की जनता से कहा कि यदि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जायेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शीतल नायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश मे सिलेंडर के दाम कम नहीं कर सकता तो उन्हें अन्य प्रदेश में जाकर झूठी बात करने का कोई अधिकार ही नहीं बनता।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शीतल नायक ने जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा से सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे ही करती आई है और झूठे वादो के सहारे ही प्रदेश व देश की भोली भाली जनता के साथ खिलवाड़ कर सत्ता हासिल करती है और फिर अपने किये हुए वादों को भूल जाती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार को तीन वर्ष हो चूके है और उन्हें इस बात की कभी याद नहीं आई की वे अपने प्रदेश की जनता के लिए 500 रुपए मे गैस सिलेंडर मुहैया करवाएं। जो मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की जनता को कम दर में सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवा सकते वे दूसरे प्रदेश की जनता को कम दर मे कैसे सिलेंडर उपलब्ध करवा सकते है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता के साथ सिर्फ झूठे वादे कर रही है।

महिलाएं असुरक्षित
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने आगे बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाओं व नाबालिग बच्चीयों के साथ अनाचार की घटनाएं बढ़ गई है। आज प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। यहां तक की प्रदेश की लडकियों को उन्हें अन्य प्रदेशों में ले जाकर बेचा जा रहा है ऐसी अनेकों घटनाएं सामने आ चूकी है, इन सबके बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई पहल नहीं कर पा रही है।

महिलाओं को किया जा रहा बेरोजगार
महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर तो प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान, उनको स्वालंबी बनाने की बड़ी बड़ी बातें तो की जाती है, परंतु वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की लाखों महिलाएं महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से जो रेडी टू ईट का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी, आज प्रदेश की भूपेश सरकार उक्त काम को किसी बड़ी कंपनी को देकर प्रदेश की महिलाओं को बेरोजगार कर दिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news