कोण्डागांव

ओडिशा से लाया जा रहा अवैध धान जब्त
03-Feb-2022 9:56 PM
ओडिशा से लाया जा रहा अवैध धान जब्त

कोण्डागांव, 3 फरवरी। ओडिशा से अवैध धान परिवहन करने वाले 2 आरोपियों पर पुलिस ने  कार्रवाई की।

मुखबिर से सूचना मिली 2 जनवरी की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रैक्टर में 100 बोरी धान ओडिशा से छत्तीसगढ़ सीमा की ओर आ रही है। सूचना पर ट्रैक्टर क्र. सीजी 27 एच 6240 को एरला नाका के पास रोक कर वाहन चालक प्रताप सिंह बघेल (22) करण्डी, परिचालक भागीरथी उरांव (29) एरला, थाना अनंतपुर से पूछताछ करने पर जामरूण्डा (ओडिशा) से 100 बोरी (45 क्विंटल) कुल 63 हजार धान अवैध परिवहन कर लेना कबूल किए।
 
आरोपी द्वारा धान खरीदी केंद्र अनंतपुर में अपने पट्टे से उक्त धान बेचने की फिराक में थे। आज अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कृषि उपज मण्डी कोण्डागांव को सुपुर्द किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news