कोण्डागांव

3 प्रतिशत अधिक हुई धान की खरीदी
04-Feb-2022 10:29 PM
3 प्रतिशत अधिक हुई धान की खरीदी

कोण्डागांव, 4 फरवरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी योजना अंतर्गत जिले के 47 समितियों के 57 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से जिले में पंजीकृत 44527 किसानों से 1 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक 34116 किसानों से कुल 147558 मेण्टन धान का उपार्जन किया गया है। गत वर्ष तक 33475 किसानों से 143463 मेण्टन धान खरीदी किया गया था। इस दौरान तुलना में इस वर्ष 3 प्रतिशत अधिक धान खरीदी हुआ है। जिले में शेष 10411 पंजीकृत किसान धान विक्रय करने व शेष है। किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए राज्य शासन द्वारा अभी 7 फरवरी तक धान खरीदी की अवधि बढ़ाई गई है।

जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 34581 मेन्टन और धान संग्रहण केन्द्रों में परिवहनकर्ता द्वारा 23714 मेन्टन कुल 58296 मेन्टन 40 प्रतिशत धान का उठाव कराया गया है।

इस गत वर्ष 25570 मेन्टन की तुलना में दोगुना से अधिक गति से उठाव किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में उपार्जित सम्पूर्ण धान को 31 मार्च 2022 तक उठाव करने की कार्य योजना बनाई गई जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया गया है। 31 जनवरी की स्थिति में गत वर्ष मिलरों द्वारा चावल 4312 मेन्टन ही जमा किया गया था। जबकि इस वर्ष जिले राईस मिलरों द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम में 10609 मेन्टन और भारतीय खाद्य निगम में 5769 मेन्टन कुल 16378 मेण्टन चांवल जमा करवाया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा जिले अवैध धान की बिक्री करने वाले कोचिए बिचौलियों को व सीमावर्ती क्षेत्रों पर निगरानी की जा रही है। कई स्थानों पर अवैध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई भी की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news