कोण्डागांव

अवैध धान परिवहन करते 5 ट्रैक्टरों से 6 सौ बोरी धान जब्त
06-Feb-2022 4:21 PM
अवैध धान परिवहन करते 5 ट्रैक्टरों से 6 सौ बोरी धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 फरवरी ।
राजस्व विभाग दल द्वारा माकड़ी में अवैध धान परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टरों सहित 600 बोरी अवैध धान को जब्त किया गया। ज्ञात हो कि जिले में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 4 फरवरी  को पांच ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध धान के परिवहन की सुचना पर एसडीएम गौतम चंद पाटिल द्वारा राजस्व विभाग के दल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके उपरांत डिप्टी कलेक्टर और सीईओ जनपद माकड़ी शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार वीरेंद्र श्याम, टीआई देवेंद्र दर्रो के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा पांच ट्रैक्टरों को रोककर इसकी जांच की गई। अवैध धान परिवहन की पुष्टि की गई। इसके उपरांत दल द्वारा सभी 5 ट्रैक्टरों को 600 बोरी धान सहित जब्त करने की कार्रवाई की गई।  इस प्रकरण का पंचनामा तैयार कर सभी ट्रैक्टरों को धान सहित माकड़ी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस संबंध में एसडीएम गौतम चंद पाटिल ने बताया कि राज्य की सीमा से पार हो रहे अवैध धान के परिवहन पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर राज्य की अंतराज्यीय सीमा पर एवं पुलिस विभाग की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। माकड़ी में 5 ट्रेक्टरों के माध्यम से 600 बोरी धान जब्त किया गया है। धान खरीदी का इस आखिरी में प्रशासन द्वारा निगरानी को लेकर कड़ी कार्रवाई कर दी है। सीमावर्ती राज्य ओडिशा से आने वाले सभी मार्गों पर पेट्रोलिंग की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news