बालोद

वाहन की ठोकर से नीलगाय की मौत
07-Feb-2022 5:51 PM
वाहन की ठोकर से नीलगाय की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 7 फरवरी।  बालोद दल्ली मुख्य मार्ग पर ग्राम दैहान के समीप आज एक अज्ञात वाहन की ठोकर से नीलगाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर एक दुखद बात सामने आई कि वह नीलगाय गर्भवती थी। नीलगाय की उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है, वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को बार-बार बताने के बावजूद भी उस क्षेत्र में गति अवरोधक नहीं बनाया गया है, जिसके कारण लगातार वन्य प्राणी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

किया जाएगा पीएम

नील गाय की मृत्यु के बाद वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराकर वन विभाग के प्रोटोकॉल के तहत नीलगाय का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वन विभाग अधिकारियों ने लोगों से बालोद दिल्ली मुख्य मार्ग पर वाहन धीरे चलाने की अपील की है, क्योंकि वह वन्य प्राणियों का विचरण क्षेत्र है जहां पर संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news