बालोद

जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार समारोह अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
08-Feb-2022 4:09 PM
जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार समारोह अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 8 फरवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा द्वारा 5 फरवरी को खदान कार्यालय सभा भवन में जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें तीन वर्गों में, जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार एवं जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार वितरण किया गया।

कोरोना महामारी के कारण यह आयोजन वर्चुअल मोड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तपन सूत्रधार मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट ) ने पुरस्कार से सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दिया तथा अपने संबोधन में कहा कि  भिलाई इस्पात संयंत्र को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में इन कार्मिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जवाहर पुरस्कार वर्ग में 01, नेहरू पुरस्कार वर्ग में 05 तथा जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार वर्ग में 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news