कोण्डागांव

आजीवन सहयोग निधि के लिए सब मिलकर काम करें-लता
09-Feb-2022 9:59 PM
आजीवन सहयोग निधि के लिए सब मिलकर काम करें-लता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 फरवरी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में प्रति वर्ष 11 फरवरी को मनाती है। इस दौरान संगठन के सुचारू संचालन के लिए भाजपा कार्यकर्ता को आजीवन सहयोग निधि देते हंै। इसी तारतम्य मे अटल सदन जिला भाजपा कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी की विशेष उपस्थिति में हुआ।

भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर बैठक आरंभ हुई। स्वागत भाषण देते हुए बैठक की शुरुआत में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने जिले के संग़ठन का वृत्त रखते हुए पार्टी के गतिविधियों से अवगत कराया।

जिला संगठन प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने आजीवन सहयोग निधि समर्पण के महत्व के विषय पर विचार व्यक्त करते हुए। इस कार्यक्रम के प्रभारियों की घोषणा की। जानकारी देते बताया कि यह कार्यक्रम 11 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा और 20 से 22 फरवरी तक विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों में यह अभियान चलाया जायेगा।मुख्य रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने उपस्थित जनों को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के समय से आज तक, कार्यकर्ताओं के समर्पण से पार्टी के संचालन और आजीवन सहयोग निधि से संग्रहित राशि के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आजीवन सहयोग निधि के लिए सबको मिलकर कार्य करना है।

इस बैठक का संचालन महामंत्री आकाश मेहता के आभार प्रदर्शन बालकुवर प्रधान ने किया। इस दौरान मनोज जैन, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, प्रवीर बदेशा, ओम प्रकाश टावरी, दयाराम पटेल, अनिल अग्रवाल, हेम कुंवर पटेल, अनिता नेताम, संगीता पोयाम, अंजोरी नेताम, मनोज साहू, जैनेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news