बालोद

भाजपा ग्रामीण मंडल ने मनाया समर्पण दिवस
11-Feb-2022 3:23 PM
भाजपा ग्रामीण मंडल ने मनाया समर्पण दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 11 फरवरी। 
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। बालोद ग्रामीण मंडल में संगठन के संचालन के लिए धन संग्रहण राशि प्रदान की जिसमें विधिवत शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता छगन देशमुख ने 11000 जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ने 5000 युवा नेता व व्यवसाई संदीप साहू ने 21000 पालक ठाकुर ने 2000 छगन साहू ने 3000 जयंत साहू ने 5000 जनपद सदस्य हरीश चंद्र साहू 3000 समर्पण किए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बालोद के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार, वरिष्ठ किसान नेता छगन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष व आजीवन निधि के प्रभारी राकेश छोटू यादव, ग्रामीण आजीवन निधि के सह प्रभारी कमलेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष  संदीप साहू,  बहुर सिंह नेताम, रामेश्वर पटेल, सतानंद साहू, कमलेश कुमार, कुलदीप यादव,व भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति में आजीवन सदस्य निधि का विधिवत शुभारंभ किया गया।  राष्ट्रवाद व एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय जी को स्मरण करते हुए सभी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news