गरियाबंद

पूर्ण शराबबंदी झूठ का पुलिंदा - नेहरू
12-Feb-2022 4:33 PM
पूर्ण शराबबंदी झूठ का पुलिंदा - नेहरू

नवापारा-राजिम, 12 फरवरी। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने शराब बंदी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर कहा है कि इस बयान से सीएम बघेल की नीयत का पर्दाफाश हो गया है। नेहरू साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी लागू करने का कोई इरादा नहीं रखती। अवैध शराब से बेहिसाब कमाई हो रही है जिसका नशा सिर चढक़र बोल रहा है। जब चुनाव के समय शराबबंदी लागू करने गंगाजल हाथ में लिया था तब क्या 60 फीसदी क्षेत्र अनुसूचित नहीं था जो अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से यह कहलवाया जा रहा है कि राज्य में 60 प्रतिशत अनुसूचित क्षेत्र है। आदिवासी संस्कृति में महुए के फूल से लेकर सोमरस तक से तर्पण किया जाता है। ऐसे में 60 प्रतिशत क्षेत्र में शराबबंदी संभव नहीं, 40 प्रतिशत क्षेत्र में सरकार क्या निर्णय लेती है वह सरकार जाने। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बयान यह जाहिर कर रहा है कि वे प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री की मंशा से वाकिफ करा रहे हैं कि शराबबंदी लागू नहीं हो सकती।

संगठन का काम सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाना होता है। सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष, भूपेश बघेल सरकार की नीतियां और नीयत ही उजागर कर रहे हैं। मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को झूठ का पुलिंदा पकड़ाते समय गंगाजल हाथ में लेकर जितने भी वादे किये, सबसे मुकर गई। शराबबंदी लागू करने का वादा भी इनमें शामिल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की यह जिम्मेदारी है कि वे कांग्रेस की सरकार से घोषणा पत्र का पालन कराएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news