गरियाबंद

दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनी
12-Feb-2022 4:34 PM
दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 12 फरवरी । 
शुक्रवार को भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा सांई मंदिर प्रांगण में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इसके साथ ही भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का शुभारंभ भी किया गया।
 इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर एवं आजीवन सहयोग निंधि के मंडल प्रभारी व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आजीवन सहयोग निधि का महत्व बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।  

इस अवसर पर मंडल प्रभारी गफ्फु मेमन ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी संगठन के सुचारू रूप से संचालन के लिए आजीवन सहयोग निधि संग्रहण किया जाता है। यह पार्टी की आर्थिक सुचिता, स्वालंबन तथा संगठन के मजबुती के लिए है। मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ संगठन को मजबुत करने के लिये अधिक से अधिक सहयोग निधि संग्रहण करने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के कार्यकर्ता के साथ साथ पार्टी संगठन के प्रति शुभचिंतको से भी स्वेच्छा से धन संग्रह प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर बैठक में मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने अपने स्वेच्छानुसार निधि देने की घोषणा भी की। इसके अलावा भाजपाईयों ने नगर के व्यापारी, आम जनता और सब्जी व्यापारियों से भी आजीवन सहयोग निधि प्राप्त की।
इसके पहले भाजपाईयो द्वारा पं उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया गया। भाजपाईयों ने विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व महामंत्री रिखीराम यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होने देश के सभी वर्ग विशेषकर अंतिम व्यक्ति के विकास की चिंता की। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही केन्द्र की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर गरीबों का कल्याण कर रही है।  

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता भीखूभाई मयाणी, अनुप भोसले, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, आशीष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आसिफ मेमन, पारस ठाकुर, प्रवीण यादव, रेणुका साहू, जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, तनु साहू, सीमा जांगड़े, परमेश्वर सेन, धनराज विश्वकर्मा, रितेश यादव, सरिता झरिया, अभिमन्यु आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news