बालोद

नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित
21-Feb-2022 4:33 PM
नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 21 फरवरी । 
बालोद जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के तत्वावधान में आज रेस्टहाउस बालोद में नवनियुक्त पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण का कार्यकर्म आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्षता संजारी विधानसभा बालोद के विधायका संगीता भैयाराम सिन्हा के द्वारा की गई, मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ श्री देवा देवांगन के द्वारा बताया गया कि, कांग्रेस पार्टी ही सही मायने में देश का विकास कर सकती है, देश को बटाने में लगी हुई है, कांग्रेस देश के  जरूरत मंद लोगों को रोजगार दे रही है, तथा गरीब बेटी के विवाह के लिये आर्थिक जरूरत पूरी कर रही है, लॉक डाउन में भी आर्थिक विकास को जारी रखा है, आज मोदी  के विकास को अन्य शासित राज्यों में लागू करने को मजबूर है।

उसके बाद भी की सरकार के द्वारा केवल राजनीतिक विरोध किया जाता है, ये भारत जैसे विशाल देश के विकास के लिये उचित नहीं है, विशिष्ट अतिथि शिवेश सिंह कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के महामंत्री के द्वारा अपने उद्बोधन भाषण में बताया कि, गांधी जी की विचारधारा ही कांग्रेस पार्टी है, आज जनसंघी के द्वारा देश को विभाजती करने के लिये महात्मा गांधी के भारत देश मे नफरत फैलाया जा रहा है, इसका सदैव विरोध करें।

संगीता सिन्हा के द्वारा बताया गया कि, कांग्रेस के विधि विभाग के द्वारा आमजन को कानूनी सलाह देने में अग्रणी है, कांग्रेस नित्य देश की जनता के हित में योजना बना रही है और उस योजना को कानूनी तौर से अमली जामा पहने में कांग्रेस का विधि विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है, उक्त कार्यकम का संचालन लोहरा ब्लाक के अध्यक्ष  विजय यदु के द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष भेषकुमार साहू अधिवक्ता के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कृषक आयोग के सदस्य नंदू पटेल,  विधानसभा के अध्यक्ष विनोद टावरी, दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, दुर्ग न्यायालय के छन्नू साहू, दानी मेडम, और लीगल सेल बालोद के उपाध्यक्ष गोपी साहू, सचिव आशीष जैन, लोहरा बालक अध्यक्ष विजय यदु, उपस्तिथ थे, आज प्रदेशाध्यक्ष की अनुमति से जिला अध्यक्ष भेषकुमार साहू के द्वारा बालोद जिला लीगल सेल के लिये महामंत्री के रूप में अनिता साहू, और गुंडरदेही ब्लाक अध्यक्ष के रूप में राव तथा बालक अध्यक्ष यदु के अनुशंसा पर भीष्म चंद्रकार और तथा प्रवीण पटेल को नए पदाधिकारी के रूप में विधयाक के द्वारा शपथ दिलाई गई।

अंत में जिलाध्यक्ष भेषकुमार साहू के साथ में देवांगन के द्वारा प्रेस को संबोधित किया गया, और बताया गया कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष  मरकाम के दिशानिर्देश में कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 10 लाख सदस्यों को बनाया जाना है, 6  लाख सदस्य समय से पहले ही पूरी हो गई है, ये सब हमारे प्रदेश पदाधिकारियों के मेहनत का ही परिणाम है, भूपेश की सरकार गरीबो की सरकार है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news