कोण्डागांव

10 दिन बाद भी केशकाल घाट की मरम्मत पूरी नहीं, भाजपाइयों का चक्काजाम
25-Feb-2022 9:00 PM
10 दिन बाद भी केशकाल घाट की मरम्मत पूरी नहीं, भाजपाइयों का चक्काजाम

    सांसद-पूर्व विधायकों सहित कई दिग्गज हुए शामिल   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल/कोंडागांव, 25 फरवरी।
बस्तर की एकमात्र लाइफलाइन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल इन दिनों खराब सडक़ों-गड्ढों के कारण चर्चा में है, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग ने 10 दिनों में काम पूर्ण करने की बात कही गई थी, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते धीमी गति मरम्मत होने के कारण समय पर पूर्ण नहीं हो पाया। जिसके चलते आज कोंडागांव और कांकेर जिला भाजपा के तत्वावधान में केशकाल विश्रामपुरी चौक में 2.30 घण्टे तक चक्काजाम किया गया। इस चक्काजाम में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक भोजराम नाग, सेवक मरकाम, सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम समेत कई भाजपाई शामिल हुए।

कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने राज्य को छोडक़र दूसरे प्रदेश में जाकर अपने फर्जी योजना का प्रचार कर रहे हंै, झूठे वादे करके यहाँ की लोगों को ठग रहे हैं। यदि भूपेश बघेल अन्य राज्यों में पैसा खर्चा करना छोड़ कर छत्तीसगढ़ में लगाते तो आज केशकाल घाट की जर्जर हालत नहीं होती। केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में निर्माण कार्यों के लिए पूरे पैसे भेजती है, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश की जनता तक विकास नहीं पहुंच पा रहा है। यदि सरकार की यही रवैया रहे तो लगातार हम आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

 पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि केशकाल घाटी बस्तर की लाइफ लाइन है और उसका मेंटेनेंस करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस तरह के हालात ही पैदा नहीं करनी चाहिये कि विपक्ष और आम जनता को अपने जायज मांग के लिये सडक़ में बैठे चक्काजाम करना पड़े।

पूर्व विधायक भोजराज नाग ने कहा कि स्थानीय विधायक जी तो विधानसभा में बहुत उग्र होकर प्रश्न करते हैं, लेकिन खुद के विधानसभा में इतनी बड़ी समस्या है लेकिन उसे अनदेखी कर दिया। बस्तर आंचल के सभी विधायक इसी रास्ते से गुजरते हंै, पर किसी को भी यह विकराल समस्या दिखाई नहीं दिया।

चक्काजाम से 3 घंटे तक फंसे रहे यात्री
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केशकाल घाट के जर्जर हालत को देखते हुए 3 घंटे तक चक्काजाम किया गया। इस चक्काजाम में कई यात्री बसें, कार फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों के द्वारा किसी भी छोटे-बड़े गाडिय़ों को आवागमन करने नहीं दे रहे थे, बस एंबुलेंस को ही जाने दिया जा रहा था। लगातार जाम में फंसे रहने के कारण बसों में सवार यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केंद्र का मसला है और यहां पर सांसद के शामिल होने के बाद भी इस प्रकार धरना देना गलत है। यात्रियों को परेशान करना कहां तक सही है। यदि अपनी मांग को पूरा करना है तो किसी स्थान को चुनकर करना चाहिए जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं होना चाहिए।

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कार्यपालन अभियंता बस्तर संभाग आर.के गुरु ने बताया कि हमारे द्वारा समय-समय पर पत्रचार कर 14 से 24 फरवरी तक 10 दिनों में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ठेकेदार के द्वारा समय पर मटेरियल व्यवस्था नहीं होने के चलते 16 तारीख से काम प्रारंभ किया गया था। अब आगामी 4 दिनों में केशकाल घाट में मरम्मत कार्य पूर्ण रूप से सम्पन्न हो जाएगा।

प्रदर्शन में कांकेर के जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया, कोंडागाँव जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा टेकेश्वर जैन, महामंत्री तरुण साना, आकाश मेहता, मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी, जितेंद्र सुराना, महामंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व राज्य मंत्री भरत मटियारा, हलधर साहू, आलोक ठाकुर, अंशु शुक्ला जिला युवा मोर्चा महामंत्री, संतोष कटारिया, राजेन्द्र नेताम, रामेश्वर उसेंडी, भूपेश चंद्राकर, नवदीप सोनी, भूपेश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा , अनिता नेताम, संगीत पोयाम समेत सभी भाजपा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news