गरियाबंद

भारतीय किसान संघ का राजधानी में प्रदर्शन 4 को
03-Mar-2022 2:52 PM
भारतीय किसान संघ का राजधानी में प्रदर्शन 4 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 3 मार्च। 
भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर किसानों के विभिन्न मांगो को लेकर राजधानी रायपुर में 4 मार्च को प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री और किसान नेता भुनेश्वर साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसानों की हालत बहुत ही चिंताजनक है। रबी फसल के लिए किसानों को खाद नही मिल पा रहा है। चारो तरफ खाद के लिए मारा मारी हो रही है।

शासन-प्रशासन किसानों को सही समय में खाद उपलब्ध कराने में असफल हो रही है  खाद के अभाव में रबी की फसल चौपट होने के कगार पर है। इस संबंध में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी जवाब देने की स्थिति में नही है। किसान खाद के लिए भटक रहे है। इसके अलावा पिछले दो साल का बकाया बोनस भूपेश सरकार के द्वारा देने का वायदा किया गया था, जो की अभी तक किसानों को नहीं मिला है, इससे किसानों में बहुत आक्रोश है। इन सभी समास्याओं को लेकर सरकार से मांग किया गया है कि किसानों को तत्काल खाद सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाय तथा किसानों के दो साल का बकाया बोनश तत्काल दिया जाय।

साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों को नहीं मिल पा रही है, उसमे में तकनीकी त्रुटि को दूर करके इस योजना का लाभ किसानों को दिया जाय। इस प्रकार की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवासी एवं प्रदेश मंत्री भुनेश्वर साहू ने उक्त धरना प्रदर्शन में किसान भाइयों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचे अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news