गरियाबंद

प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्णानंद
03-Mar-2022 3:41 PM
प्रदेश उपाध्यक्ष बने पूर्णानंद

नवापारा-राजिम, 3 मार्च। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पूर्णानंद साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने प्रदेश कार्यकारणी में जगह देते हुए एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। लंबे समय से छात्रहित और संगठन में छात्रों की जरूरतों में सदैव खड़े रहने वाले युवा छात्र नेता और ओबीसी वर्ग से आने वाले पूर्णानंद साहू को संगठन में बड़ी जवाबदारी मिलने से अंचल के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

इससे आने वाले समय में आगामी संगठनात्मक चुनाव और विधानसभा चुनाव में संगठन और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। नियुक्त होने पर पार्टी कार्यकर्ता, मित्रों और शुभंचिंतकों ने बधाई दी है। जिसमे प्रमुख रूप से प्रवीण कल्ला, प्रतीक साहू, अजय जैन, अभिजीत श्रीवास, दीपक कंसारी, मनीष सार्वा, हेमंत साहू, मोंटू साहू, नीरज धु्रव, सौरभ सोनी, अमित सिन्हा, मुन्ना कुर्रे, रूपेश साहू आदि शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news