कांकेर
कुत्तों के काटने से 12 घायल
12-Mar-2022 9:52 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 12 मार्च। कुत्तों के आंतक से अंतागढ़वासी काफी परेशान हंै। पागल कुत्तों ने अभी तक 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया है।
कुत्ते का डर क्षेत्रवासियों को इस कदर हो गया है कि लोग अपने घरों से निकले से भय खा रहे है। कुत्तों ने अभी तक 12 लोगो को जख्मी किया है, जिसमें बच्चे, बूढ़े व युवक भी शामिल हैं। कुत्तों के लागतार हमले होने से लोग दहशत में हैं । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में घायलों का अंतागढ़ में घायलों का इलाज चल रहा है। कुत्तों के लगातार काटने की घटना से हताश होकर 1 कुत्ते को स्थानीय लोगों ने मार डाला। वहीं पागल हो चुके अन्यं कुत्तों को भी मारने नगर पंचायत कर्मचारी तलाश कर रहे हैं।