कांकेर

हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का निर्वहन करें-एसपी
13-Mar-2022 4:35 PM
हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का निर्वहन करें-एसपी

रक्षित केंद्र कांकेर में जनरल परेड एवं पुलिस दरबार, सुनीं समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 13 मार्च।
रक्षित केंद्र कांकेर में जनरल परेड एवं पुलिस दरबार का आयोजन कर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की समस्यायें सुनकर त्वरित निदान किया गया। उत्तम गणवेश धारण करने अधिकारी-कर्मचारियों को समझाईश देने के साथ ही परेड में उत्तम गणवेश धारण एवं अच्छा परेड करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा की गई।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को रक्षित केन्द्र कांकेर में जनरल परेड एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के गुजारिश समस्या के संबंध में दरबार का आयोजन किया गया। परेड कमाण्डर मो. मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस अधीक्षक को परेड की सलामी दी गई।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जनरल परेड निरीक्षण के दौरान उत्तम गणवेश धारण करने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को समझाईश दी। साथ ही परेड में उत्तम गणवेश धारण एवं अच्छा परेड करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की प्रशंसा की।
दरबार में उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है, हम सभी पुलिस विभाग के अनुशासित अधि. कर्म. है। रक्षित केन्द्र थाना चौकी में पदस्थ जवानों को अपने पदस्थापना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों थाना चौकी प्रभारियों द्वारा सौंपे गये दायित्वों को उत्साहित रहकर करने एवं आने वाले समय में योग्य अधिकारी के रूप में सफ ल होना है, तो हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का निर्वहन करने कहा गया।

पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा इस अवसर पर कांकेर जिले में कार्यरत पुलिस अधि.-कर्म. के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई और विभाग की स्थापित परंपराओं के अनुरूप आयोजित दरबार के माध्यम से अधि./कर्म. से प्रत्यक्ष मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही गई।

पुलिस अधि.- कर्म. को स्वयं आश्रित परिवारजनों के इलाज के दौरान होने वाले खर्च का मेडिकल क्लेम कर लाभ लेने की समझाइश दी गई। दरबार में अधि.-कर्मियों द्वारा बोर खनन कराने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर एवं थाना कांकेर में महिलाओं के लिए बाथरूम की व्यवस्था, शासकीय मकान आबंटन, साप्ताहिक अवकाश एवं अवकाश के दौरान मिलने वाले लाभ के संबंध में गुजारिश किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित को आदेषित कर वृहद समस्याओं के संबंध में संबंधित को रूप रेखा तैयार कर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।

इस दौरान डॉ. अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, डॉ. चित्रा वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर, सिद्धांत तिवारी उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) कांकेर, मो. मोहसिन खान, गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र कांकेर के अधि. कर्म. एवं थाना प्रभारी सहित जिले के पुलिस अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news