कांकेर

मुखबिरी का आरोप, युवक की नक्सल हत्या
21-Mar-2022 1:51 PM
 मुखबिरी का आरोप, युवक की नक्सल हत्या

मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 21 मार्च।
जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में अज्ञात युवक की हत्या कर शव को कोयलीबेड़ा से मरकानार जाने के मार्ग पर फेंक दिया है। वारदात के बाद नक्सल पर्चा भी जारी किया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में अज्ञात युवक को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी है और शव कोयलीबेड़ा से मरकानार मार्ग पर बीच सडक़ में शव को फेंक दिया है।
वारदात के बाद नक्सल पर्चा भी जारी किया है, जिसमें युवक को पुलिस का गुंडा और जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति का मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।
घटना की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है।  मौके पर पुलिस पहुंची है, जांच जारी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news