बस्तर

ईस्टर पर गिरजाघरों में विशेष अराधना
17-Apr-2022 8:57 PM
ईस्टर पर गिरजाघरों में विशेष अराधना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 17 अप्रैल।
आज शहर के गिरजाघरों में पुनरुत्थान दिवस ईस्टर पर विशेष अराधना हुई। शहर के सबसे पुराने लाल चर्च गिरजाघर में ईस्टर अर्थात पुनरुत्थान दिवस की आराधना संचालित की गई। आराधना का संचालन रेव लॉरेंस दास कर रहे थे।

आज के प्रमुख वक्ता रेव डॉ एस सुना थे। उन्होंने अपने उपदेश में बताया कि यीशु मसीह पापियों के उद्धार के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, हमें उनके जीवन से सबक लेने की आवश्यकता है। उनके वचन के अनुसार चलने की आवश्यकता है और वह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बस्तर जिले के अमन-चैन के लिए भी उनके द्वारा प्रार्थना की गई।

आज के विशेष गीत विनीता बेंजामिन मीका खडसे शिफा सुना ब्लेसन जॉन पास्टर लॉरेंस दास महिला समिति एवं चयर के द्वारा गाए गए। चर्च में ईस्टर का केक काटा गया और सब को बांट कर ईस्टर दिवस की खुशियां मनाई गई।

सोमवार को दूसरे पहर महिला समिति के द्वारा ईस्टर के उपलक्ष्य में ईस्टर मेले का आयोजन किया गया है, जो लाल चर्च मैदान में होगा। प्रवेश निशुल्क रखा गया है। यह मेला भी एक भाईचारे एवं मित्रता की भावना को दर्शाते हुए ईस्टर पर्व पर सभी को सम्मिलित कर त्योहार की खुशियों में शरीक किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news