बस्तर

बीजापुर में रात को पुलिस कैंप में नक्सल हमला, 4 जवान घायल
18-Apr-2022 1:23 PM
बीजापुर में रात को पुलिस कैंप में नक्सल हमला, 4 जवान घायल

2 को रायपुर भेजा, 2 का बीजापुर में चल रहा इलाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 18 अप्रैल।
बीती रात बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित पुलिस कैंप में नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए। घायल दो जवानों को बेहतर उपचार के लिए सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है, वहीं दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में पुलिस कैम्प बनाया गया है, इस कैंप पर नक्सलियों द्वारा रविवार की रात लगभग11 बजे अचानक फायरिंग करते हुए यूबीजीएल दागना शुरू कर दिया।
हमले को देखते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। जवानों व नक्सलियों के बीच हुए जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग गए। नक्सलियों के इस हमले में चार जवान घायल हो गए हैं, जिनका उपचार रायपुर और बीजापुर में जारी है।

मामले की पुष्टि करते हुए बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि 17 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे के मध्य जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत कैम्प जैगूर जो कि थाना से लगभग 8 किमी दूर है, वहां पर हमला कर दिया, जिसमें नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई। घटना में  4 जवान घायल हो गये हैं, सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है, जिनमें से 2 घायल जवान- प्रआर.  टुकेश्वर ध्रुव एवं प्रआर. जितेन्द्र मंडावी रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया है, जबकि सभी घायल जवान की स्थिति ठीक है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news