बिलासपुर

गर्मी ने सताया तो महिलाओं ने कर ली आर्मी कैंप से कूलरों की चोरी, सात गिरफ्तार
24-Apr-2022 5:25 PM
गर्मी ने सताया तो महिलाओं ने कर ली आर्मी कैंप से कूलरों की चोरी, सात गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 24 अप्रैल।
चकरभाठा पुलिस ने आर्मी कैंप से कूलर चुराने के आरोप में 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है की गर्मी से परेशान होने के कारण उन्होंने कूलर चोरी कर अपने घरों में लगा लिया था।

चकरभाठा में आर्मी का कैंप बना हुआ है। यहां के बिलासा देवी एयरपोर्ट में ड्यूटी करने वाले खेलावन सिंह ने 19 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कैंप से 7 कूलर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि मुढ़ीपार की जानकी गेंदले और अन्य महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने छह अन्य महिलाओं सरस्वती, मधुकर, कदम बाई, राधाबाई जांगड़े, राधाबाई लहरे, आनंद बाई जांगड़े और गीता टंडन के साथ चोरी करने की जानकारी दे दी। सातों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे सभी सात कूलर बरामद कर लिए गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news