बिलासपुर

दहेज में बाइक नहीं मिली तो कर दी हत्या, 2 माह की जांच के बाद पति, सास-ससुर गिरफ्तार
25-Apr-2022 4:49 PM
दहेज में बाइक नहीं मिली तो कर दी हत्या, 2 माह की जांच के बाद पति, सास-ससुर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 25 अपै्रल। 
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु की जांच के बाद पुलिस ने पति सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मस्तूरी थाना के अंतर्गत मल्हार के अंबेश कांत का विवाह ग्राम में ही संजू कांत के साथ 2 जुलाई 2020 को सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। 28 फरवरी 2022 को अंबेश कांत अपनी पत्नी को गंभीर स्थिति में शासकीय अस्पताल मस्तूरी लेकर पहुंचा और डॉक्टर को बताया कि संजू ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया है।

जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू के मायके वालों को पता चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे ससुराल वालों ने प्रताडि़त कर मार डाला है।वे दहेज में बाइक लाने के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि संजू की मौत गला दबाये जाने से हुई है।

पुलिस ने पति अंबेश को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि संजू की उसने और उसके साथ-ससुर ने हत्या की है। संजू के साथ विवाद होने पर उन्होंने तार से उसका गला घोट दिया था। इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया था।

मल्हार चौकी प्रभारी के अनुसार पति अंबेश कांत, ससुर सेवक राम व सास राजकुमारी को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news