कोण्डागांव

बनियागांव में जिपं अध्यक्ष व कलेक्टर माटी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
03-May-2022 9:22 PM
बनियागांव में जिपं अध्यक्ष व कलेक्टर माटी पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 मई।
अक्षय तृतीया के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले अक्ति त्योहार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवाहन पर पूरे छत्तीसगढ़ में माटी पूजन त्योहार का आयोजन किया गया। इसके तहत कोण्डागांव जिले के सभी विकासखंडों व सभी गांवों में माटी पूजन की धूम देखते ही बनी। जहां हर गांव में विधिवत रूप से माटी की पूजा कर ग्रामीणों ने मिट्टी व पर्यावरण की रक्षा हेतु जैविक कृषि को बढ़ावा देने की शपथ ली। इस अवसर पर बनियागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम व कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां गांव की गायता, पुजारी, पटेल, सिरहा के सानिध्य में विधि विधान से माटी पूजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए मिट्टी को मां बताते हुए लोगों को इसकी रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण, जैविक व संधारणीय कृषि का मंत्र देते हुए आने वाली पीढिय़ों की भलाई के लिए जैविक कृषि को अपनाने व आधुनिक रूप से इस्तेमाल किए जा रहे। रासायनिक खादों के द्वारा भूमि को होने वाली हानि को रेखांकित करते हुए लोगों को जल और जमीन की रक्षा हेतु जैविक कृषि को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने गांव के सभी बड़े, बुजुर्ग, बच्चों, समूह की महिलाओं, गायता, पुजारियों सहित सभी ग्रामीणों को पर्यावरण की रक्षा के लिए आह्वान करते हुए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने भी लोगों को जैविक कृषि के लिए प्रेरित करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना से तैयार किए गए। जैविक खाद का खेती में प्रयोग कर जमीन की रक्षा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ भूपेंद्र सिंह जोशी, जनपद सदस्य प्रेम सिंह, बालसिंह बघेल, सरपंच तुलसी पोयाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news