कोण्डागांव
जिपं उपाध्यक्ष ने सहायता समूहों को दिया मिनी राइस मिल
06-May-2022 9:48 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 मई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल द्वारा जिला पंचायत के योजनान्तर्गत विकास निधि से जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत 5 ग्राम पंचायतों में स्व सहायता समूहों को मिनी राइस मिल प्रदाय किया गया तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिनी राइस मिल प्राप्त कर महिला समूह द्वारा उत्साहित हुए।
भीरागांव अश्रित ग्राम सिदावण्ड जमुना, फुकागिरोला चमेली, खडक़ा मां शरदा, पल्ली इन्द्ररा, मसोरा उजाला, इन 5 गांवों में स्व सहायता समूहों को मिनी राइस मिल वितरण किया गया।