बालोद

महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत
30-May-2022 5:13 PM
महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 30 मई।
जिला मुख्यालय सहित जिले के कई हिस्सो मे आज महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखते हुये पूरे विधिविधान के साथ वट वृक्ष का पूजा अर्चना किये। आज के दिन सुहाग की लम्बी आयु के लिये व्रत रखकर वटवृक्ष का पूजा अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है।

इस बार आज और कल दो दिनों तक वट वृक्ष पूजन को शुभ माना गया है। जिसके चलते कुछ महिलाये आज व्रत रखकर पूजा अर्चना कर रही है।  वहीं ग्रामीण इलाको मे कल व्रत रखकर पूजा अर्चना करेगी। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखकर वट व्क्ष के नीचे सावित्री सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लम्बी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है। सुहागिन महिलाये इसी मान्यता को मानते हुये व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजा अर्चना करते है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news