बालोद

आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरित
15-Jul-2022 4:57 PM
आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 15 जुलाई।
संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आज मृतक रियांश यादव के पिता लेखराम को आर्थिक सहायता राशि 04 लाख रूपए का चेक प्रदान किया।
एस.डी.एम. गुण्डरदेही प्रेमलता चंदेल ने बताया कि नगर पंचायत अर्जुन्दा के वार्ड क्रमंाक 01 भाटापारा निवासी लेखराम आ. मदन लाल के पुत्र रियांश यादव उम्र डेढ़ वर्ष का अर्जुन्दा नहर नाली पानी में डूबकर 13 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उक्त मामले की जानकरी मिलने पर तत्काल संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर के निर्देश पर एस.डी.एम. के मार्गदर्शन में तहसीलदार अर्जुन्दा ममता टावरी के द्वारा आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल 24 घंटे के भीतर विधायक गुण्डरदेही एवं संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद के हाथों मृतक रियांश यादव के पिता लेखराम आ. मदन लाल को चार लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news