रायपुर

दहेज में मांगा ऑटो, केस दर्ज
28-Jul-2022 5:58 PM
दहेज में मांगा ऑटो, केस दर्ज

रायपुर, 28 जुलाई। शादी के तीन महीने पर नवविवाहिता को दहेज में ऑटो मांगना एक परिवार को महंगा पड़ गया। महिला थाना में नवविवाहिता के शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। आरोप है पति और ससुराल के बाकी सदस्यों ने ऑटो के लिए दो लाख रुपये मांगे। नहीं देने पर युवती को मानसिक व शारीरीक रूप से परेशान किया। पुलिस ने बताया युवती न्यू चंगोराभाठा इलाके की रहने वाली है। घरवालों की रजामंदी से उसने दीन दयाल साहू से शादी की थी। तीन महीने बाद दीन दयाल और उसके घर वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। सास और ससुर को इस बारे में जानकारी देने पर उन्होंने भी मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। पीडि़ता ने बताया 12 जून 2022 को घर में सामाजिक बैठक भी हुआ था उसके बाद उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट किया। काउंसिलिंग के दौरान भी समझाइश देने पर भी ससुराल वाले नहीं सुधरे। घर जाने के बाद और धमकी चमकी करने लगे। युवती ने आरोप लगाया है कि पति ने मिट्टी तेल उड़ेलकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।

इधर पत्नी की जान लेने की धमकी 

पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है। पत्नी त्रिवेणी बंजारे ने पति मनोज कुमार बंजारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  खरोरा पुलिस के अनुसार  त्रिवेणी बंजारे का कहना है कि उसके पति मनोज कुमार बंजारे उसके साथ गाली गलौज करता हैं और जान से मारने की धमकी भी देता हैं। और इस बार भी विवादों के चलते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ और मुक्के से मार कर चोट पहुँचाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news