रायपुर

पांच लाख कर्मचारियों के साथ सरकार का तानाशाही रवैय्या-आप
30-Jul-2022 6:01 PM
पांच लाख कर्मचारियों के साथ सरकार का तानाशाही रवैय्या-आप

रायपुर, 30 जुलाई। प्रदेश चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर आप पार्टी के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सरकार कर्मचारियों के जायज मांगों को पूरा करने के बजाय तानाशाही रवैया अपनाते हुए वेतन काटने का निर्देश दिए। सीएम बघेल कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रहे हंै। महंगाई बढ़ी तो सरकार ने मंत्री विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ा दिए, कर्मचारियों के जायज मांगों पर कोई विचार नहीं। सूरज उपाध्याय , प्रदेश सहसंयोजक ने कहा कि माननीय खाए चांदी की थाली में जनता और कर्मचारी रहे बदहाली में। पार्टी के नेता विजय झा ने कहा कि आप सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर , लेकिन सरकार मस्त माननीयों का वेतन और सुविधा बढ़ाने पैसे है राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए नहीं। विजय झा, आप नेता आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी जिला मुख्यालयों में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। हुपेंडी ने कहा कि महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी आज सडक़ों पर उतरे है, वहीं दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा । कई दफ्तरों में तो ताले लगे रहे और लोग भटकते देखे गए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news