रायपुर

गांजा तस्करी में फंसे दो आरोपी, डेढ़ लाख का स्टॉक बरामद
30-Jul-2022 6:24 PM
 गांजा तस्करी में फंसे दो आरोपी, डेढ़ लाख का स्टॉक बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जुलाई। ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा तस्करी करने में सक्रिय दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। गुढिय़ारी पुलिस ने मुखबीर की सूचना मिलने के बाद आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पंद्रह किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये के आसपास की है। पुलिस ने बताया गांजा तस्करों की पहचान विशाल रायकवार और नितिन अहिरवार दोनों निवासी विदिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया दोनों पुराने तस्कर हैं। लोकल पुलिस से इनकी जानकारी जुटा रहे हैं। शुक्रवार को आरोपियों के संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। उनके पास नशीले पदार्थ होने की सटीक जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस ने बताया आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर विदिशा में सप्लाई करने चेनल बनाए हुए थे। स्टॉक बरामद कर लेने के बाद जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

टेबलेट बेचते नाबालिग गिरफ्तार

गुढिय़ारी क्षेत्र में ही पुलिस ने नशीले पदार्थ के कारोबार की सूचना होने पर एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी के पास से बल्क में टेबलेट की पत्तियां बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर अल्प्राजोलम एवं स्पास्मो प्रतिबंधित टेबलेट बरामद हुए। घनी आबादी वाले हिस्से में नशे की खपत के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news